” उत्तराखंड,नई खेल नीति” के लिए जनता से सुझाव आमंत्रित

Uttarakhand News

(देहरादून)13जुलाई,2026

खेल मंत्री रेखा आर्या ने सोमवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय कक्ष में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर नई खेल नीति-2026 के प्रारूप पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 की खेल नीति में वर्तमान समय की आवश्यकताओं और बदलते खेल परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए व्यापक संशोधन कर नई खेल नीति तैयार की जा रही है।

खेल मंत्री ने कहा कि नई नीति को अधिक प्रभावी और व्यावहारिक बनाने के लिए केवल खिलाड़ियों ही नहीं, बल्कि खेल प्रेमियों और आम जनमानस से भी सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्राप्त उपयोगी सुझावों को नई खेल नीति-2026 में शामिल करने के साथ-साथ सुझाव देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

रेखा आर्या ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे आगामी 15 दिनों के भीतर अपने सुझाव ऑनलाइन वेब पोर्टल, ई-मेल, डाक अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से खेल निदेशालय को भेजें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी से तैयार की गई खेल नीति राज्य के खिलाड़ियों को बेहतर अवसर, आधुनिक सुविधाएं और मजबूत खेल पारिस्थितिकी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव (खेल) अमित सिन्हा, संयुक्त निदेशक खेल अजय अग्रवाल सहित खेल विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।(साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *