(देहरादून)02जुलाई,2026
उत्तराखंड के ऊर्जा निगमों यूपीसीएल, यूजेवीएनएलप्रबंध निदेशक के पद पर नियुक्ति के लिए बुधवार को सचिवालय में साक्षात्कार हुए। इस दौरान इन पदों के लिए 14 आवेदक आए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुमोदन के बाद यूपीसीएल में पीसी ध्यानी और यूजेवीएनएल में एके सिंह को एमडी नियुक्त किया गया।
ऊर्जा निगमों में प्रबंध निदेशकों की कुर्सी लंबे समय से प्रभारी व्यवस्था के भरोसे चल रही है। शासन स्तर से यहां एमडी की नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी हुई थी। इसके लिए 18 लोगों ने आवेदन किया था। इनमें से 16 को शासन ने साक्षात्कार का बुलावा भेजा था। बुधवार को इनमें से 14 ने साक्षात्कार दिया। प्रमुख सचिव डॉ. आर मीनाक्षी सुंदरम ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अनुमोदन दे दिया है(साभार सू वि)
