(देहरादून)23मई,2026
मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत निर्वाचन आयोग ज्ञानेश कुमार सीमांत जिले के पोलिंग बूथों और विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का जायजा लेने उत्तरकाशी पहुंचे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त के सीमांत हैलीपैड झाला पहुंचने पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम एवं एडीएम मुक्ता मिश्र ने पौध भेंट कर स्वागत किया।
कुछ ही देर बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त भारत-चीन सीमा से सटे सीमांत गांव हर्षिल में स्थापित पोलिंग बूथ का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बीएलओ के साथ विस्तृत संवाद किया। एसआईआर की मैपिंग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बीएलओ मिंटू देवी के कार्यों जमकर सराहना की। एसाईआर मैपिंग संबंधी कार्यों की जानकारी ली। इसके बाद वह गंगोत्री धाम पहुंचे।(साभार एजेंसी)
