प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां परखीं सीएम ने

Uttarakhand News

(देहरादून)12अप्रैल,2026.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल को प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभा स्थल गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड व डाट काली मंदिर का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल,विद्युत आपूर्ति,स्वच्छता व अन्य आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों की अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध व उच्च गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित की जाएं,जिससे कार्यक्रम में आने वाले आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सभी एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर यातायात के लिए व्यवस्थित योजना तैयार बनाने और आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने जनसभा स्थल में मंच,दर्शक दीर्घा के साथ अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं जानकारी ली। सीएम ने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी की जाएं।उन्होंने साफ-सफाई एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *