(देहरादून)7अप्रैल,2026.
रुद्रपुर के गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। 37वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल व विवि के कुलाधिपति सेनि. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह व कृषि मंत्री गणेश जोशी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
1395 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गईं। समारोह 13 स्वर्ण, 12 रजत व 10 कांस्य पदक सर्वोत्तम स्नातकों को दिए गए। दीक्षांत समारोह के अवसर पर सांसद अजय भट्ट, कुलपति प्रो. मनमोहन सिंह चौहान आदि उपस्थित रहे (साभार एजेंसी
