घिमतोली गांव में विकसित होगा ग्रामीण पर्यटन

Uttarakhand News

(रुद्रप्रयाग)5अप्रैल,2026.

रुद्रप्रयाग जनपद के ब्लॉक अगस्त्यमुनि के धिमतोली गांव को ग्रामीण पर्यटन के तहत विकसित करने की दिशा में प्रशासन के कदम बढ़े है। इसके लिए जनपद स्तर पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो गांव में पर्यटन सुविधाओं के विकास, आधारभूत ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम करेगीं। क्षेत्र का प्रमुख आकर्षण कार्तिक स्वामी मंदिर है, जो अपनी दिव्यता और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर भगवान कार्तिकेय को समर्पित है और यहां से हिमालय की मनमोहक चोटियों के दर्शन होते हैं। हर साल श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता हुई बैठक में ग्रामीण प्रर्यटन विकास के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसमें पर्यटन अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। क्षेत्र के विभाग के लिए विभागों से प्रस्ताव मांगें गये है। विभागों में योजना के लिए वजट न होने पर पर्यटन विभाग की मद से योजनाओं पर खर्चा किया जायेगा।

योजना के तहत क्षेत्र के आस पास व कार्तिक स्वामी धाम तक पहुंचने वाले मार्गों का सुधार, पेयजल, शौचालय, ठहरने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित होगी। इससे स्थानीय संस्कृति, हस्तशिल्प और पारंपरिक खान-पान को भी बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो सके।

इस पहल से न केवल धिमतोली को एक पहचान मिलेगी और रूद्रप्रयाग जनपद में पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। इससे आने वाले समय में धिमतोली एक प्रमुख ग्रामीण पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा।

-राहुल चौबे, जिला पर्यटन अधिकारी रूद्रप्रयाग (साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *