(देहरादून) 30मार्च,2026
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड को ‘आल सीजन टूरिज्म डेस्टिनेशन’ बनाने पर तेजी से काम हो रहा है। सरकार पर्यटन स्थलों में आधारभूत सुविधाओं, सड़क संपर्क और डिजिटल सेवाओं का विस्तार कर रही है।
उत्तराखंड को ‘आल सीजन टूरिज्म डेस्टिनेशन’ बनाने पर कार्य तेजी से जारी।
ग्रामीण, होमस्टे, धार्मिक पर्यटन से स्थानीय रोजगार को दिया जा रहा है बढ़ावा।
शीतकालीन पर्यटन में डेढ़ लाख से अधिक पर्यटक पहुंचे उत्तराखंड राज्य में।
पर्यटन को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं। ग्रामीण पर्यटन, होमस्टे योजना और धार्मिक पर्यटन को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है।(साभार एजेंसी)
