उत्तराखंड में पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार

Uttarakhand News

(देहरादून)29मार्च,2026.

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार गंगा कारिडोर के तहत उत्तरी हर की पौड़ी के विकास कार्यों के 66.34 करोड़ की परियोजना को मंजूरी दी है।

इससे हर की पौड़ी क्षेत्र का सुंदरीकरण, घाटों का विस्तार एवं मजबूतीकरण, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर वाकवे, आधुनिक लाइटिंग, साइनेज, पेयजल व शौचालय जैसी सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

साथ ही भीड़ प्रबंधन व सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाएगा। गंगा तट पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के उपायों भी किए जाएंगे। इस परियोजना से धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने राजधानी देहरादून में चारधाम निगरानी व आपात प्रतिक्रिया केंद्र की स्थापना के लिए 357.84 लाख की मंजूरी दी है। यह सेंटर यात्रियों की सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन एवं आपदा प्रबंधन में मदद करेगा।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुरूप 133.68 करोड़ रुपये का अनुदान पंचायती राज संस्थाओं को जारी किया गया है। इसका उपयोग पेयजल, स्वच्छता, वर्षा जल संचयन एवं आडीएफ के कार्यों में किया जाएगा।

वहीं, हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को खेल विश्वविद्यालय के रूप में विकसित करने तथा चंपावत में गोलू देवता कारिडोर परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विकास और विरासत के संतुलन के साथ राज्य को आगे बढ़ाते हुए बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जाएगा।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *