महिलाओं,बच्चों को पोषाहार में मिलेंगी नई चीजें

Uttarakhand News

(देहरादून)26फरवरी,2026.

महिलाओं और बच्चों को पोषाहार में अब चना और मूंगफली सहित कुछ अन्य चीजें भी दी जा सकती हैं। सीएम बाल और महिला पोषण योजना के मेन्यू में नई चीजें शामिल करने के लिए धामी कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

कैबिनेट में आए प्रस्ताव में कहा गया कि मुख्यमंत्री महिला पोषण योजना के तहत आंगनबाडी केंद्रों में पंजीकृत गर्भवती, धात्री महिलाओं के पोषण में सुधार के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से दो दिन (बुधवार एवं शनिवार) को अण्डा, दो दिन (सोमवार एवं मंगलवार) को केला व दो दिन (बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार) को दूध उपलब्ध करवाया जा रहा।

मैन्यू में कुछ नई चीजें शामिल करने के लिए कैबिनेट ने मंजूरी दी है। इसी तरह मुख्यमंत्री बाल पोषण अभियान-बाल पालाश योजना के तहत तीन से छह साल तक के स्कूल पूर्व पंजीकृत बच्चों को दी जाने वाली सामग्रियों में भी नई चीजें शामिल की जा सकती है।(साभार एजेंसी

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *