मुख्यमंत्री धामी ने जनजाति समागम में प्रतिभाग किया

Uttarakhand News

(चमोली)21फरवरी,2026.

नीति-माणा जनजाति कल्याण समिति द्वारा भोटिया पड़ाव, बेडूबगड़ (बिरही) में आयोजित ‘द्वितीय जनजाति समागम-2026’ के समापन समारोह में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

मुख्यमंत्री जी के हेलीपैड पर पहुँचते ही जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार एवं पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने स्वयं अगवानी करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान एसपी चमोली ने मुख्यमंत्री जी को ‘हरित उत्तराखंड’ के संकल्प का प्रतीक पौधा भेंट कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और उनका आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर चमोली पुलिस के जवानों ने अपनी सेरेमोनियल वर्दी में मुख्यमंत्री जी को शानदार सलामी देकर अनुशासन के साथ उनका अभिनंदन किया।

कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर जनजातीय महिलाओं ने अपनी समृद्ध परंपरा का प्रदर्शन करते हुए पौराणिक ‘पौण नृत्य’ के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। महिलाओं ने प्रेम और सम्मान के प्रतीक स्वरूप मुख्यमंत्री जी को ‘भोज पत्र की माला’ एवं पारंपरिक ‘दोंका’ पहनाकर उनका अभिनंदन किया।

इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज की वीरता और सांस्कृतिक विरासत की सराहना करते हुए कहा कि नीति-माणा क्षेत्र की यह परंपराएं उत्तराखंड की असली पहचान हैं। सीमांत क्षेत्रों का विकास और जनजातीय संस्कृति का संरक्षण हमारी प्राथमिकता है।

इस दौरान श्री दौलत सिंह बिष्ट (जिला पंचायत अध्यक्ष), श्री अनिल नौटियाल (माननीय विधायक), श्री भूपाल राम टम्टा (माननीय विधायक), श्री गजपाल बर्त्वाल (जिलाध्यक्ष भाजपा), श्री राजेंद्र सिंह भंडारी (पूर्व मंत्री), श्री ऋषि प्रसाद सती (उपाध्यक्ष बद्री-केदार मंदिर समिति), श्री हरक सिंह नेगी (उपाध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद), श्री संदीप रावत (अध्यक्ष नगर पालिका गोपेश्वर), श्री हरीश परमार (अध्यक्ष नीति-माणा जनकल्याण समिति), श्री गुलाब सिंह (उपाध्यक्ष नीति-माणा जनकल्याण समिति), कुंती संतोषी (जिला पंचायत सदस्य) मौजूद रहे।(साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *