संवाद कार्यक्रम:रांसी मैदान पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

Uttarakhand News

(पौड़ी)20फरवरी,2026.

सरकार इस बार ऐसा जनहितकारी बजट बनाएगी जो लोगों की आवश्यकताओं, क्षेत्रीय विशेषताओं के अनुरूप हो। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी जिला मुख्यालय स्थित रांसी स्टेडियम के बहुद्देश्यीय भवन में विभिन्न जनपदों के जनप्रतिनिधियों, कृषकों, उद्यमियों, व्यापारियों, महिला समूहों, पर्यटन व्यवसायियों आदि से बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम में कही। इससे पूर्व सीएम रुद्रप्रयाग में मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए।

सीएम ने कहा कि सीमांत क्षेत्रों सहित प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर संवाद कर सुझाव प्राप्त किए जा रहे हैं। होम स्टे, स्वरोजगार व निवेश के नए अवसर सृजित किए जा रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। कहा कि सरकार का लक्ष्य किसानों को उद्यमी, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना व राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

उन्होंने कहा कि होमस्टे के लिए रियायती ऋण सुविधा, हेली सेवा का विस्तार, वैकल्पिक मार्गों का निर्माण, छोटे पर्यटन स्थलों का विकास, संस्कृत ग्रामों एवं सांस्कृतिक स्थलों को पर्यटक ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। सीएम ने 2047 तक राज्य को आत्मनिर्भर व अग्रणी राज्य बनाने के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि कृषकों के तकनीकी प्रशिक्षण, जिला स्तर पर प्रसंस्करण केंद्रों की स्थापना व सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा। साथ ही पर्वतीय कृषि को प्रोत्साहन, बागवानी व उच्च मूल्य वाली फसलों के उत्पादन, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा, कोल्ड स्टोरेज एवं क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा देने के सुझावों पर कार्य किया जाएगा।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *