केदारनाथ में वर्ष की पहली बर्फबारी,कड़ाके की ठंड

Uttarakhand News

(देहरादून)3जनवरी,2026.

उत्तराखंड में नए साल पर मौसम ने करवट बदली है। लंबे इंतजार के बाद प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को केदारनाथ में साल की पहली बर्फबारी हुई। क्षेत्र में बर्फबारी से जनपद निवासियों के चेहरे खिल उठे हैं। बर्फबारी के बाद जनपद में मौसम ठंडा हो गया है। वहीं गुप्तकाशी में भी दोपहर बाद हल्की बूंदा बांदी हुई।

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी, ठंड बढ़ी
चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी बृहस्पतिवार रात को मलारी में भी हल्की बर्फबारी हुई। साथ ही हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ के नर नारायण पर्वत,नीलकंठ,बसुधारा क्षेत्र सहित अन्य ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई, जिससे सुदूर चोटियों में ताजी बर्फ जम गई है। हालांकि बर्फबारी ज्यादा देर तक नहीं हुई। बर्फबारी से जनपद के निचले क्षेत्रों में ठंड बढ़ गई

घने कोहरे का अलर्ट
केंद्र की ओर से देहरादून समेत हरिद्वार, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, चंपावत जिले के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते तापमान में गिरावट आ सकती है। जबकि पर्वतीय इलाकों में खासकर 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। आने वाले दिनों की बात करें तो तीन और चार जनवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। इसके अगले दिन यानि पांच जनवरी को एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है। इसके बाद छह और सात जनवरी को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। उधर मैदानी इलाकों में छाए कोहरे से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते दिन भर ठंड ने परेशान किया(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *