(देहरादून )12जनवरी,2025.
कन्याकुमारी में आयोजित हुई तीसरी राष्ट्रीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में उत्तराखंड के खाते में दो स्वर्ण और पांच रजत पदक आए। इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चौथे स्थान पर रहा। राज्य के लिए आशीष नेगी, अतुल्या, समृद्धि, आध्या, नाएशा, आरव एवं विपिन ने विभिन्न एकल एवं युगल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।
प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में अतुल्या, समृद्धि, आध्या और नाएशा और जूनियर वर्ग में आरव ने अपना हुनर दिखाया। जबकि सीनियर वर्ग में विपिन और आशीष नेगी ने अपना दम दिखाया। आशीष नेगी ने कहा कि कलारीपयट्टू, व्यक्तिगत युद्ध प्रशिक्षण की एक प्रणाली है।इसमें निहत्थे युद्ध के लिए त्वरित सजगता विकसित करने तथा लाठी,तलवार,ढाल आदि विभिन्न हथियारों पर कुशल महारत हासिल करने के उद्देश्य से परिकल्पित अभ्यास शामिल हैं(साभार एजेंसी