(देहरादून)01अक्टूबर,2024.
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य व अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी के विचारों ने भारत वर्ष ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व को मार्ग दिखाया है। गांधी जी द्वारा विभिन्न आंदोलनों का नेतृत्व करते हुए हमारे लिए स्वतंत्रता का मार्ग प्रशस्त किया