पेरिस पैरालंपिक में शॉट पुट में सचिन खिलारी ने जीता रजत पदक भारत की झोली में अब तक 21पदक

National News Sports

(नई दिल्ली)05सितंबर ,2024.

पेरिस पैरालंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिन खिलारी ने पुरुषों के शॉट पुट एफ46 फाइनल में रजत पदक जीतकर पैरालंपिक में भारत की शान में में एक नया अध्याय जोड़ा है। इस श्रेणी में दिव्यांग, कमज़ोर हो चुकी मांसपेशियों या ऊपरी अंग की खराबी वाले एथलीट शामिल होते हैं।
सचिन ने इस बार 16.32 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ न केवल भारत के लिए 21वां पदक जीता , बल्कि एक नया एशियाई रिकॉर्ड भी बनाया। पेरिस पैरालंपिक में इस उपलब्धि के साथ भारत अब तक 10 रजत पदक जीत चुका है। वैश्विक पैरालंपिक मंच पर भारतीय खिलाडियों का बेहतरीन प्रदर्शन खेल जगत में देश की मजबूत होती स्थिति को भी परिलक्षित करता है (साभारPIB)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *