सीएम सम्राट चौधरी ने शुरू की ई-कैबिनेट,डिजिटल होगी कैबिनेट बैठक

Bihar

(पटना,बिहार)25नवंबर,2026

बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार राज्य में आज से बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में ई-कैबिनेट व्यवस्था की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही बिहार सुशासन और डिजिटल क्रांति की दिशा में एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ गया है और शासन व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है, जो आने वाले समय में प्रशासनिक कार्यशैली को पूरी तरह बदल देगा।

बताया गया है कि बिहार सरकार में अब कैबिनेट की पूरी कार्यप्रणाली डिजिटल, पेपरलेस और नव तकनीक से लैस होगी। अब मंत्रिमंडल की बैठकों में फाइलों के ढेर और कागजों की जरूरत नहीं होगी। सभी एजेंडा, प्रस्ताव और निर्णय डिजिटल माध्यम से ही प्रस्तुत और सुरक्षित किए जाएंगे। इससे पूरी प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित हो जाएगी और कागजी कार्यवाही की झंझट से मुक्ति मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ई-कैबिनेट व्यवस्था से सरकार के कामकाज में पारदर्शिता, गति और जवाबदेही बढ़ेगी। मंत्री और अधिकारी कहीं से भी सुरक्षित डिजिटल प्लेटफॉर्म पर कैबिनेट के दस्तावेज देख सकेंगे। इससे निर्णय प्रक्रिया तेज होगी और जनता से जुड़े फैसले समय पर लागू हो सकेंगे। अब किसी भी प्रस्ताव पर त्वरित निर्णय लेना पहले से कहीं अधिक आसान होगा और योजनाओं का लाभ जनता तक जल्दी पहुंचेगा।

इस व्यवस्था से कागज, छपाई और फाइलों के रखरखाव पर होने वाले खर्च में भी बड़ी बचत होगी। साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान मिलेगा। डेटा की सुरक्षा के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा, ताकि सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज पूरी तरह सुरक्षित रहें और किसी भी प्रकार की गोपनीयता भंग न हो।

बिहार सरकार का यह कदम डिजिटल बिहार और गुड गवर्नेंस के संकल्प को मजबूत करेगा। अब बिहार देश के उन अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है, जहां कैबिनेट की कार्यप्रणाली पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है और जहां शासन में तकनीक को प्राथमिकता दी जा रही है।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *