सीएम योगी ने गढ़मुक्तेश्वर और तिगरी मेले के लिए दिए सख्त निर्देश

Uttar Pradesh

(लखनऊ UP)10 नवंबर 2026

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्तिक पूर्णिमा पर 17 से 26 नवंबर तक लगने वाले गढ़मुक्तेश्वर गंगा स्नान मेला और तिगरी मेला की तैयारियों की समीक्षा लखनऊ में की। उन्होंने कहा कि वेस्टर्न यूपी के मिनी कुंभ के रूप में प्रसिद्ध यह मेला श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता की मिसाल बने।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुगम यातायात और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। गृह, लोक निर्माण, परिवहन, सिंचाई, नगर विकास, ऊर्जा, पंचायती राज, स्वास्थ्य समेत सभी संबंधित विभाग मेला शुरू होने से पहले अपनी तैयारियों का मौके पर निरीक्षण कर लें। परिवहन विभाग अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करे।

योगी जी ने कहा कि घाटों पर स्नान के लिए पर्याप्त सुविधाएं हों, नदी को चैनलाइज किया जाए और हर घाट पर जल उपलब्ध रहे। पर्याप्त स्वच्छता कर्मी तैनात हों, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बिल्कुल न हो। मेले में सीएचसी स्तर के अस्थायी हॉस्पिटल, एंबुलेंस, मैनपावर, बिजली और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था रहे।

सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिस, एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें दोनों तरफ तैनात हों। एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसएसपी स्तर के अधिकारी पुलिस बल की काउंसलिंग करें। पब्लिक एड्रेस सिस्टम, वॉच टावर, फायर टेंडर, सीसीटीवी और पार्किंग-डायवर्जन की व्यवस्था हो। फायर टेंडर अलर्ट पर रहें और कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहे।

उन्होंने सांस्कृतिक गतिविधियों और खेलकूद को बढ़ावा देने, स्थानीय कलाकारों को मंच देने, बच्चों की स्लोगन, भाषण, निबंध प्रतियोगिताएं कराने, सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों पर कार्रवाई और मेले में शराब व नशे की बिक्री पर पूरी रोक के निर्देश दिए।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *