(देहरादून )05नवंबर,2026.
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को अपने शासकीय आवास से उत्तराखण्ड परिवहन निगम के बेड़े में बीएस-06 उत्सर्जन मानकों के अनुरूप शामिल की गई 59 नई साधारण बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन नई बसों के संचालन से प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आमजन को सुरक्षित, सुगम, सुलभ और सुविधाजनक यातायात सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। साथ ही, प्रदेश के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में आवागमन की सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय नागरिकों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, पर्यावरण के अनुकूल और जनसुविधाओं के अनुरूप बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
इस कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा जी, श्री खजान दास जी एवं माननीय विधायक श्री भूपाल राम टम्टा जी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। (साभार सू वि)


