श्रीनगर में गरजे CM धामी,डबल इंजन सरकार विकास में जुटी

Uttarakhand News

(देहरादून )31अक्टूबर,2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज श्रीनगर, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में सहभागिता कर देवतुल्य जनता को संबोधित किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि एक ओर हमारी डबल इंजन सरकार उत्तराखंड को विकास, सुशासन और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ाने के लिए दिन-रात काम कर रही है, वहीं कांग्रेस न्याय यात्रा के नाम पर प्रदेश में भ्रम, अराजकता और अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में न्याय यात्रा निकालने से पहले कांग्रेस को अपने शासनकाल के भ्रष्टाचार, घोटालों और जनविरोधी कार्यों का हिसाब जनता के सामने रखना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंकिता बहन के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेंकने वाली कांग्रेस को यह नहीं भूलना चाहिए कि किसी पीड़ित परिवार का दर्द, राजनीतिक स्वार्थ पूरा करने का माध्यम नहीं हो सकता। SIR जैसी संवैधानिक प्रक्रिया पर बेबुनियाद भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह करना और बांगलादेश की तर्ज पर अव्यवस्था का माहौल बनाने की कोशिश लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध है। कांग्रेस को समझना होगा कि उत्तराखंड की जनता को विभाजनकारी सोच और अराजकता नहीं, बल्कि विकास, रोजगार, सुशासन और प्रदेश का उज्ज्वल भविष्य चाहिए।

इस अवसर पर माननीय सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट जी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूरी जी, माननीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत जी, माननीय सांसद श्री अनिल बलूनी जी, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज जी, डॉ. धन सिंह रावत जी, श्री भरत सिंह चौधरी जी, माननीय प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री फणींद्रनाथ शर्मा जी, माननीय विधायकगण, पार्टी पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। (साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *