भीमताल में 14-15 नवंबर को सजेगा लेक कार्निवाल का रंग

Uttarakhand News

(नैनीताल)30अक्टूबर,2026

पर्यटन नगरी के रूप में विख्यात भीमताल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय लेक कार्निवाल का आयोजन किया जाएगा। कार्निवाल की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में नगर पालिका, होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों की संयुक्त बैठक हुई, जिसमें आयोजन की रूपरेखा तय की गई।

आयोजन समिति के सदस्य नितिन राणा ने बताया कि लेक कार्निवाल का मुख्य उद्देश्य भीमताल को पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाना है। कार्यक्रम के पहले दिन 14 नवंबर को उत्तराखंड की प्रसिद्ध लोक कलाकार स्वाति भट्ट और लोकगायक किशन महिपाल अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे।

दूसरे दिन 15 नवंबर को स्थानीय स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। वहीं रात में बॉलीवुड का प्रसिद्ध ‘तत्व बैंड’ अपनी संगीतमय प्रस्तुति देगा।

नगर पालिका अध्यक्ष सीमा टम्टा ने कहा कि नगर पालिका की ओर से आयोजन के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा। बैठक में पूर्व चेयरमैन सतीश लाल वर्मा, देवेंद्र सिंह चनौतिया, दीपक वर्मा, हितेंद्र बिष्ट, सतीश टम्टा, पंकज जोशी, पूरन जोशी, राहुल जोशी, नितेश बिष्ट, प्रदीप पाठक, रमन सिंह बिष्ट, हरीश चंद्र सिंह रौतेला, रेगन गुप्ता, एमसी पंत, पंकज उप्रेती, रामपाल सिंह गंगोला, शिप्रा जोशी, शुभम नैनवाल, विमला आर्या, विनीत जोशी, मोहित पडियार सहित बड़ी संख्या में होटल व्यवसायी और व्यापारी मौजूद रहे। सभी ने होटल कारोबारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से कार्निवाल को सफल बनाने पर सहमति जताई।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *