12वां ब्रिक्स संसदीय सम्‍मेलन का आयोजन

National News

(नई दिल्ली)25अक्टूबर,2026

नई दिल्ली में कल से 12वां ब्रिक्स संसदीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है ।दो दिन चलने वाले इस आयोजन के कार्यक्रम का विषय है– जन-केंद्रित विकास के लिए संसदों को सशक्त बनाना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों से भेंट करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कार्यवाही की अध्यक्षता करेंगे और द्विपक्षीय बैठकों में अतिथियों के साथ चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम में ब्रिक्‍स के ग्यारह सदस्य देशों और 10 भागीदार देशों को आमंत्रित किया गया है। 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच का उद्देश्य सुगमता, नवाचार, सहयोग और स्थिरता पर आधारित संवाद को बढ़ावा देना है। विचार-विमर्श में आतंकवाद से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा होगी। संसदीय कूटनीति, क्षमता विकास और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने के लिए एक विशेष बैठक आयोजित की जाएगी।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *