सीएम धामी से बाॅक्सर कपिल ने की शिष्टाचार भेंट

Uttarakhand News

(देहरादून)06अक्टूबर,2026

एशियाई खेल में 2026 की बाक्सिंग प्रतिस्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने वाले प्रख्यात बाॅक्सर कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से नगला तराई, खटीमा स्थित उनके निजी आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

बता दें कि प्रतिभावान बाक्सर कपिल ने जापान में आयोजित एशियन गेम्स–2026 की पुरुष 90 किग्रा बॉक्सिंग स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक अपने नाम किया है।

मुख्यमंत्री ने कपिल को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता ने उत्तराखण्ड के साथ पूरे देश को गौरवान्वित किया है। प्रदेश के युवाओं द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हासिल की जा रही उपलब्धियां नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कपिल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा और परिश्रम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश एवं उत्तराखण्ड का नाम रोशन करते रहेंगे।

उक्त सम्मान के लिए श्री कपिल पोखरिया ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *