(देहरादून)12सितंबर,2026
उत्तराखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि 30 सितंबर से पहले प्रदेश के सभी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे, जिसकी तारीखों का ऐलान आज या कल में हो जाएगा।
मंत्री ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार उत्तराखंड ऐसा राज्य होगा जहां 50 प्रतिशत छात्राएं छात्रसंघ चुनाव लड़ने जा रही हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि तीस सितंबर से पहले चुनाव होंगे और आज या कल में डेटों का ऐलान भी हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि पहली बार आजाद भारत में उत्तराखंड के कॉलेज और विश्वविद्यालय में 50 परसेंट छात्राएं चुनाव लड़ने जा रही हैं।
मंत्री धन सिंह रावत ने यह भी कहा कि मैं कह सकता हूँ कि उत्तराखंड सरकार की ओर से, विश्वविद्यालयों की ओर से ये पहला राज्य होगा ।उन्होंने आगे बताया कि उत्तराखंड जहां 50 परसेंट छात्राएं इस बार छात्रसंघ चुनाव में भागीदारी करेंगी।(साभार एजेंसी)
