दिल्ली में AI आधारित ‘डस्ट पोर्टल 2.0’ की लॉन्चिंग

National News

(नई दिल्ली)16जुलाई,2026

दिल्ली सरकार ने निर्माण स्थलों से होने वाले धूल प्रदूषण पर निगरानी के लिए एआई तकनीक से लैस ‘डस्ट पोर्टल 2.0’ लॉन्च किया है. यह पोर्टल 500 वर्ग गज या उससे बड़े निर्माण स्थलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग करेगा और जीआईएस मैपिंग, 360 डिग्री कैमरे, पीएम-10 और पीएम-2.5 सेंसर तथा एआई आधारित विश्लेषण की मदद से धूल नियंत्रण के मानकों की जांच करेगा।

प्रदूषण बढ़ने पर सिस्टम स्वतः अलर्ट जारी करेगा और संबंधित एजेंसियों को कार्रवाई के लिए सूचित करेगा. पर्यावरण विशेषज्ञों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि इसकी असली सफलता एआई डेटा की जमीनी स्तर पर पुष्टि, प्रभावी प्रवर्तन और अधिकारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने पर निर्भर करेगी(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *