राष्ट्रपति प्रबोवो ने कहा-उनमें भारत का DNA

National News

(नई दिल्ली)07जुलाई,2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक सामुदायिक कार्यक्रम को संबोधित किया और भारत-इंडोनेशिया के रिश्तों का प्रकाश डाला है. उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया के बीच सभ्यताओं का रिश्ता है. साम्राज्य बने और गिरे, और दुनिया की राजनीति बदली, लेकिन भारत और इंडोनेशिया के बीच यह हमेशा रहने वाला रिश्ता बना रहा. यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

पीएम मोदी ने कहा, “राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने कहा था कि उनमें भारत का डीएनए है. आपके इस वाक्य ने भारतीयों के दिलों को छू लिया. ये डीएनए आपसी विश्वास से बना है, साझी विरासत से बना है, साझा स्मृतियों से बना है. भारत और इंडोनेशिया का रिश्ता सभ्यताओं का है, सागर का है. इंडोनेशिया हो या भारत… हम दोनों ही देश विकास के लिए अधीर हैं. हमारे पास न रूकने का मौका है, न थमने का.”

उन्होंने कहा, “यहां मैं जहां-जहां गया, जिस किसी से मिला, हर चेहरे पर भारत के प्रति प्रेम, सम्मान और आत्मीयता स्पष्ट रूप से दिखाई दी. मैंने देखा कि यहां भारत का गाना ‘कुछ कुछ होता है…’ बहुत ही लोकप्रिय है. आज मैंने राष्ट्रपति प्रबोवो से इस पर कहा कि जब भारत-इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं तो कुछ कुछ से भी आगे बढ़कर बहुत कुछ होता है. आज मुझे सुबह ही इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त करने का भी सौभाग्य मिला. इंडोनेशिया का सर्वोच्च सम्मान… ये 140 करोड़ भारतीयों का यश है. ये पुरस्कार इंडोनेशिया और भारत की घनिष्ठ मित्रता का एक और प्रतीक है।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *