(चमोली)29मई,2026
उत्तराखंड में मौसम का मिजाज अचानक बदला है। जहां एक ओर पवित्र हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही है, जिससे वहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर भारी बारिश और तूफान ने राज्य के कई हिस्सों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। कड़ाके की ठंड के बावजूद, हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।
मौसम विज्ञान केंद्र ने शुक्रवार को देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों के कुछ इलाकों में तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। राज्य के अन्य जिलों के लिए 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन जून तक प्रदेशभर में मौसम का मिजाज बदला रहेगा।(साभार एजेंसी)
