(देहरादून)23मई,2026
उत्तराखंड शासन ने शनिवार को बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी आदेशों के तहत सविन बंसल को जिलाधिकारी देहरादून एवं सीईओ स्मार्ट सिटी के पद से हटाकर सचिव नियोजन बनाया गया है। वहीं आशीष चौहान को मुख्य कार्यकारी अधिकारी यूकाडा एवं निदेशक खेल से जिलाधिकारी देहरादून और सीईओ स्मार्ट सिटी की जिम्मेदारी दी गई है।
आनंद स्वरूप को सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग से आयुक्त गढ़वाल मंडल, पौड़ी बनाया गया है। जबकि अंशिका पांडेय को अपर सचिव पेयजल एवं निदेशक स्वजल से जिलाधिकारी बागेश्वर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नगर निगम देहरादून के नगर आयुक्त नमामि बंसल को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा विभाग भेजा गया है। वहीं आलोक कुमार पांडेय को नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है।
प्रतीक जैन को एमडी जीएमवीएन के पद से आयुक्त कर महा-निदेशक जीएसटी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दीपक रावत को सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय से सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है।
इसके अलावा शासन ने कई पीसीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। गुरुदत्त लाल को निदेशक उद्यान से अपर सचिव सचिवालय प्रशासन विभाग बनाया गया है। मंगेश घिल्डियाल को लोक निर्माण विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
फिंचाराम को हरिद्वार से अपर जिलाधिकारी प्रशासन पद से हटाकर अपर जिलाधिकारी पौड़ी बनाया गया है, जबकि अनिल चन्याल को एडीएम पौड़ी से महाप्रबंधक परिवहन निगम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
शासन के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं(साभार)
