पीएम मोदी को मिला,‘एग्रीकोला मेडल’

National News

(नई दिल्ली)20मई,2026.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्ष 2026 के लिए खाद्य एवं कृषि संगठन का सर्वोच्च सम्मान ‘एग्रीकोला मेडल’ दिया गया है। पीएम मोदी को यह सम्मान रोम स्थित संगठन के मुख्यालय में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया।

संगठन के महानिदेशक ने प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनके उस योगदान के लिए है, जिसके जरिए कृषि उत्पादन बढ़ा, खाद्य सुरक्षा मजबूत हुई और किसानों की स्थिति बेहतर हुई है।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने भूख और गरीबी से लड़ने, सभी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और सतत विकास लक्ष्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में शुरू की गई योजनाओं को बड़े पैमाने और प्रभाव के लिए सराहा गया है।

भारत के करोड़ों लोगों को खाद्य सुरक्षा कवरेज से लेकर करोड़ों किसानों को प्रत्यक्ष आय सहायता, प्राकृतिक एवं टिकाऊ खेती को बढ़ावा, मोटे अनाज (मिलेट्स) को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाना और डिजिटल तथा समावेशी विकास की भी इस वैश्विक मंच पर तारीफ की गई है।

संस्था के महानिदेशक ने भारत के डिजिटल सार्वजनिक ढांचे को बढ़ावा देने के प्रयासों की भी सराहना की, जिससे विकासशील देशों को तकनीक तक पहुंच आसान हो रही है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से भारत में लाखों लोग गरीबी से बाहर आए हैं और कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *