टिहरी झील में निर्मित “लग्जरी फ्लोटिंग हट्स”

Uttarakhand News

(देहरादून)04अप्रैल,2026.

फ्लोटिंग हट्स में यात्रियों के ठहरने के लिए कुल 20 कमरे, किचन, स्टोर रूम, जनरेटर रूम आदि बनाए गए हैं।

एक कमरे में दो लोगों के ठहरने की व्यवस्था है। इस हिसाब से इन हट्स में एक रात्रि में 40 पर्यटक ठहर सकते हैं। प्रत्येक कमरे में अलग से टायलेट की व्यवस्था भी है।

इन हट्स के दामों में सीजन के अनुसार उतार-चढ़ाव होता रहता है। इन हट्स में ठहरने के लिए आफ सीजन में एक कमरे का एक रात्रि का किराया 15 हजार रुपये से शुरू होता है और पर्यटन सीजन में यह किराया भोजन सहित 35 हजार रुपये तक भी पहुंचता है।

इसकी बुकिंग आनलाइन होती है। वर्तमान में इन हट्स का संचालन पीपीपी मोड पर गुजरात की ली राय कंपनी कर रही है।

एसडीआरएफ ने सभी पर्यटकों को सुरक्षित बचाया
टिहरी झील में शनिवार को अचानक आई तेज हवाओं और लहरों के कारण फ्लोटिंग हट्स क्षतिग्रस्त हो गए और पर्यटक फंस गए।

एसडीआरएफ टीम ने रात में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

फ्लोटिंग हट्स की सेफ्टी ऑडिट होगी, जांच समिति गठित
हादसे के बाद सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने मौके का निरीक्षण किया। मामले की जांच के लिए एसडीएम टिहरी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है।

यह समिति फ्लोटिंग हट्स की सेफ्टी ऑडिट करेगी। ऑडिट रिपोर्ट के बाद ही संचालन की अनुमति दी जाएगी।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *