3 मई को प्रस्तावित समूह-ग भर्ती परीक्षा स्थगित

Uttarakhand News

(देहरादून)30अप्रैल,2026.

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 18 विभागों में अलग-अलग 57 समूह-ग पदों पर भर्ती की परीक्षा स्थगित कर दी है। यह परीक्षा तीन मई को होनी थी। अब इसकी नई तिथि जारी की जाएगी।

आयोग ने तीन दिसंबर 2025 को इस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था। इसके तहत विधि सहायक के दो, शोध अधिकारी के एक, साहसिक खेल अधिकारी के चार, कैमरामैन व फोटोग्राफर के एक-एक, कनिष्ठ कैमरामैन के चार, मनोवैज्ञानिक के दो, पर्यटन अधिकारी, कंप्यूटर प्रोग्रामर, मानचित्रकार के एक-एक, सर्वेक्षक के छह, प्राविधिक सहायक, प्रशिक्षक, कलाकार, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट और लाइनमैन के एक-एक और सहायक बोरिंग टेक्नीशियन के 27 पद मिलाकर कुल 57 पदों पर भर्ती की जानी थी।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *