खुले यमुनोत्री धाम के कपाट

Uttarakhand News

(उत्तरकाशी)19अप्रैल,2026.

पावन पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध श्री यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। शुभ लग्नानुसार दोपहर 12:35 बजे कपाटोद्घाटन हुआ, जिसके साथ ही ग्रीष्मकालीन चारधाम यात्रा का भी विधिवत शुभारंभ हो गया।

आज प्रातः मां यमुना की डोली अपने शीतकालीन गद्दी स्थल खरसाली (खुशीमठ) से पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ रवाना हुई। शनिदेव की अगुवाई में निकली इस डोली यात्रा को ग्रामीणों ने भव्य विदाई दी। पूरे क्षेत्र में पारंपरिक वाद्य यंत्रों और आईटीबीपी के बैंड की धुनों के बीच “जय मां यमुना” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

धाम पहुंचने पर हवन-पूजन एवं विशेष अनुष्ठानों के बाद शुभ मुहूर्त में कपाट खोले गए। इस ऐतिहासिक अवसर के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कपाट खुलने के साथ ही धाम में श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई है और पूरे क्षेत्र में आस्था व उत्साह का माहौल व्याप्त है।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *