सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का विमोचन

Uttarakhand News

(देहरादून)19मार्च,2026.

नव संवत्सर के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पंचांग कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने इसे राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

यह पंचांग कैलेंडर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की एक अभिनव पहल है, जिसे पहली बार प्रकाशित किया गया है। मुख्यमंत्री ने विभाग के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड अपनी सनातन परंपराओं, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक मूल्यों के लिए विशेष पहचान रखता है। उन्होंने कहा कि यह कैलेंडर न केवल तिथि और पर्वों की जानकारी देगा, बल्कि लोगों को अपनी जड़ों से जोड़ने का भी कार्य करेगा।

तिथि, पर्व और धार्मिक जानकारी एक साथ

इस पंचांग कैलेंडर में:
तिथि, वार, पक्ष और मास
व्रत और प्रमुख पर्व
विशेष धार्मिक दिवस
की विस्तृत जानकारी दी गई है, जिससे आम जनता को पारंपरिक कैलेंडर का लाभ मिलेगा।

कैलेंडर में उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक और आस्था स्थलों को भी शामिल किया गया है, जो राज्य की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाते हैं।

मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि आने वाले समय में इस पंचांग कैलेंडर को और अधिक समृद्ध और व्यापक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

इस अवसर पर सचिव विनय शंकर पांडेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।(साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *