सीएम धामी ने मनाया लोकपर्व “फूलदेई”

Uttarakhand News

(देहरादून)14मार्च,2026

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार लोकपर्व फूलदेई हर्षोल्लास और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को फूलदेई पर्व की शुभकामनाएं दीं।

बच्चों ने गाए पारंपरिक लोकगीत:

कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक परिधान पहनकर आए बच्चों ने मुख्यमंत्री आवास की देहरी पर फूल और चावल अर्पित किए और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। बच्चों ने इस अवसर पर “फूल देई-छम्मा देई, जैतुके दियाला- उतुके सई” जैसे पारंपरिक लोकगीत भी गाए।

मुख्यमंत्री ने बच्चों का स्वागत करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।

लोकसंस्कृति और प्रकृति के सम्मान का पर्व:

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि फूलदेई पर्व उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है। यह पर्व बसंत ऋतु के आगमन के साथ प्रकृति की सुंदरता और जीवन में नई ऊर्जा का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने की प्रेरणा देता है।

लोकपर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर:

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोकपर्व और परंपराएं हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर हैं, जिन्हें संरक्षित करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे त्योहारों को धूमधाम से मनाने से आने वाली पीढ़ियों तक हमारी संस्कृति का संरक्षण संभव होगा।

इस अवसर पर श्रीमती गीता पुष्कर धामी भी मौजूद रहीं। (साभार)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *