पिथौरागढ़ / मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देव सिंह मैदान,पिथौरागढ़ में अयोजित ‘दीदी-बैंणा’ नारी शक्ति महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कुल ₹ 217.28 करोड़ की कुल 65 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें ₹ 82.82 करोड़ की कुल 37 योजनाओं का लोकार्पण एवं ₹ 134.45 करोड़ की 28 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
जनपद के दारमा ब्यास घाटी की महिलाओं के साथ की चरखे व ऊन की कताई, पारंपरिक विधि से की कालीन बुनाई।
बिण सिडकुल आस्थान में 253 उद्यमियों को व्यवसायिक भूखंड किये आवंटित।
प्रदेश के अन्य जिलों की भांति ही अपनी जन्मभूमि में माताओं बहनों के प्यार और दुलार से अविभूत दिखे मुख्यमंत्री।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह राज्यवासियों के लिए हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री जी उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों को देश व दुनिया में नई पहचान दिला रहे हैं। उन्होंने कहा 22 जनवरी का दिन इतिहास में अमर होने जा रहा है। इस दिन राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा होगी। हम सभी के लंबे वर्षों का इंतजार खत्म होगा।
इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा ने सभी अतिथियों व महिलाओं का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार सभी जन समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण करने व प्रदेश देश का सर्वांगीण विकास के लिए कटिबंध है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के सहयोग व निर्देशन में नैनी सैनी एयरपोर्ट में 19 सीटर वायुयान की ट्रायल सफलता से हो चुकी है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के अथक प्रयासों व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से आदि कैलाश के रूप में हमें नए पर्यटन डेस्टिनेशन मिला है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
इस दौरान विधायक बिशन सिंह चुफाल,विधायक फकीर राम टम्टा,जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोरा,दायित्व धारी गणेश भंडारी,पूर्व मंत्री बलवंत सिंह भोरियाल ब्लॉक प्रमुख सुनीता कन्याल,बबीता चुफाल,विनीता बाफिला,अर्चना गंगोला,भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी जिलाधिकारी रीना जोशी,एसपी लोकेश्वर सिंह एवं अन्य लोग मौजूद रहे।