प्रधानमंत्री मोदी ने ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ परेड की सलामी ली

National News

(नई दिल्ली)31अक्टूबर,2025.

सरदार वल्लभभाई पटेल की आज 150वीं जयंती है। आज गुजरात स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गणतंत्र दिवस की तर्ज पर आयोजित हुआ, जिसमें सैन्य परेड, सांस्कृतिक परेड, राज्यों की झांकियां निकाली गईं। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रहे।

‘सरदार पटेल मानते थे कि इतिहास लिखने में समय नहीं गंवाना चाहिए’:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘सरदार पटेल मानते थे कि इतिहास लिखने में समय नहीं गंवाना चाहिए, हमें तो इतिहास बनाने के लिए मेहनत करनी चाहिए। उनकी ये भावना हमें उनकी जीवनगाथा में दिखाई देती है। सरदार साहब ने जो नीतियां बनाई, जो निर्णय लिए, उन्होंने नया इतिहास रचा। आजादी के बाद 550 से ज्यादा रियासतों को साथ जोड़ने के असंभव कार्य को उन्होंने संभव करके दिखा दिया। एक भारत-श्रेष्ठ भारत का विचार उनके लिए सर्वोपरि था।’

‘राष्ट्रीय एकता को कमजोर करने वाली बातों से दूर रहें’
राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, ‘सरदार पटेल अमर रहें, आज हम सब एक महान क्षण के साक्षी बन रहे हैं। देशभर में हो रही एकता दौड़ कोटि-कोटि भारतीयों का उत्साह बढ़ा रही है। हम नए भारत की संकल्प शक्ति को साक्षात महसूस कर रहे हैं। हर ऐसी बात जो देश की एकता को कमजोर करती है। हर देशवासी को उससे दूर रहना है। ये राष्ट्रीय कर्तव्य है, ये सरदार साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है। यही आज देश की जरूरत है। यही आज एकता दिवस का हर भारतीय के लिए संकल्प है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर एकता की शपथ दिलाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ परेड की सलामी ली।

अमित शाह ने रन फॉर यूनिटी को दिखाई हरी झंडी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर दिल्ली के मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम से ‘रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाई’।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *