(देहरादून)17अक्टूबर,2025.
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को खटीमा नगर में उत्तराखंड के सबसे ऊंचे तिरंगे ध्वज का लोकार्पण किया। खटीमा के कंजाबाग तिराहे में स्थापित राष्ट्रीय ध्वज की ऊंचाई 65 मीटर यानी लगभग 213 फीट रखी गई है। राष्ट्रीय ध्वज का निर्माण लगभग 47 लाख 82 हजार की लागत से लघु सिंचाई विभाग द्वारा किया गया है।
सीएम धामी ने राज्यमार्ग का शिलान्यास किया: इससे पूर्व मेलाघाट इलाके में 20 करोड़ 89 लाख की लागत से निर्मित होने वाले खटीमा-मेलाघाट राज्य मार्ग संख्या 107 के पुनर्निर्माण के कार्यों की विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया गया। हंस फाउंडेशन की 09 एंबुलेंस को भी सीएम धामी ने हरी झंडी दिखा रवाना किया। इसके उपरांत वह चंपावत जिले के टनकपुर दौरे के लिए रवाना हो गए।
हंस फाउंडेशन की 9 मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस को रवाना किया: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार की देर शाम जहां अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे थे. रात्रि विश्राम अपने निजी आवास नगरा तराई में करने के उपरांत सीएम ने गुरुवार को सुबह हंस फाउंडेशन की 9 मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया. वही इसके उपरांत सीएम धामी ने खटीमा के मेलाघाट पहुंच 20 करोड़ 89 लाख की लागत से निर्मित होने वाली खटीमा-मेलाघाट राज्य मार्ग संख्या 107 के पुनर्निर्माण के कार्यों का विधिवत पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया।
सीएम बोले पर्यटन और शिक्षा के अवसर बढ़ेंगे: राज्यमार्ग में 11.50 किलोमीटर लंबी सड़क का पुनर्निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम, सड़क सुरक्षा कार्य, रोड साइनेज की स्थापना, टीबीएम एवं बीसी द्वारा सुदृढ़ीकरण कार्य भी शामिल हैं।
इस दौरान सीएम ने कहा कि-
यह सड़क भारत नेपाल सीमावर्ती संपर्क का एक महत्वपूर्ण मार्ग है।
उन्होंने कहा कि सड़क सुधारीकरण से खटीमा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को मिलने वाली सुगम यातायात की सुविधा के साथ ही सीमावर्ती व्यापार, पर्यटन और शिक्षा से जुड़े अवसरों को भी नई दिशा मिलेगी.
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड-
उत्तराखंड के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण: इसके उपरांत सीएम पुष्कर धामी ने खटीमा कंजाबाग तिराहे में पहुंच उत्तराखंड के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण किया. लघु सिंचाई विभाग द्वारा 47 लाख 82 हजार की लागत से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज की ऊंचाई 65 मीटर यानी लगभग 213 फीट रखी गई है. इससे पहले उत्तराखंड के सितारगंज तहसील क्षेत्र में 208 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित हुआ थ
50 मीटर की परिधि में नो वेंडिंग जोन: वहीं प्रशासन ने भी तिरंगा स्थल की 50 मीटर की परिधि को नो वेंडिंग जोन रखा गया है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि-
आज खटीमा में उत्तराखंड का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया है. यह ध्वज देश रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले वीर सेनानियों की याद दिलाएगा. युवाओं और नई पीढ़ी को राष्ट्र भक्ति हेतु प्रेरित भी करता रहेगा.
-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री, उत्तराखंड-
सीएम ने भारत नेपाल की अंतराष्ट्रीय सीमा से लगे खटीमा वासियों को राष्ट्रीय ध्वज लगने की शुभकामनाएं भी दी।(साभार)
