(देहरादून)19मई,2025.
दुनिया के जाने माने अंग्रेजी लेखक पद्मश्री, पद्मभूषण सम्मान से समादृत रस्किन बॉन्ड अपना 91वां जन्मदिन सोमवार को परिवार के साथ सादगी से मनाएंगे। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद रस्किन बॉन्ड ने सार्वजनिक रूप से जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है।
रस्किन बॉन्ड के पोते राकेश बॉन्ड ने बताया कि उनके दादा सोमवार को 91 वर्ष के हो जाएंगे। इस बार वह जन्मदिन घर पर ही साधारण रूप से मनाएंगे। आमतौर पर मालरोड़ स्थित कैंब्रिज बुक स्टोर में प्रशंसकों के बीच रस्किन बॉन्ड अपना जन्मदिन मनाते हैं।
इस बार जन्मदिन घर पर ही मनाने के निर्णय से उनके प्रशंसकों में निराशा है। कैंब्रिज बुक डिपो के संचालक सुनील अरोड़ा ने बताया कि इस बार रस्किन बॉन्ड अपना जन्मदिन बुक डिपो में नहीं मना रहे हैं। इससे प्रशंसकों में निराशा देखने के लिए मिल रही है।(साभार एजेंसी)