भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल से मुलाकात की

भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त महामहिम श्री फिलिप ग्रीन ओएएम ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री श्री मनोहर लाल से मुलाकात की। चर्चा, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विद्युत क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर केंद्रित थी। **

Continue Reading

स्वप्निल कुसाले को पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर स्वप्निल कुसाले को बधाई दी है।प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:“स्वप्निल कुसाले का असाधारण प्रदर्शन! पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर उन्हें बधाई।उनका प्रदर्शन विशिष्ट है, क्योंकि उन्होंने अत्यधिक दृढ़ता और कौशल का प्रदर्शन किया है। वे इस श्रेणी में पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट भी हैं।प्रत्येक भारतीय खुशी से भर गया है।“

Continue Reading

प्रधानमंत्री ने मनु भाकर और सरबजोत सिंह को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलंपिक 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा- “हमारे निशानेबाज हमें निरंतर गौरवान्वित करते रहे हैं। ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर और सरबजोत सिंह को बधाई। दोनों ने शानदार कौशल और टीम भावना का प्रदर्शन किया। भारत बेहद प्रसन्न है। मनु के लिए यह लगातार दूसरा ओलंपिक पदक है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता और समर्पण को दर्शाता है।

Continue Reading

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन (एनजीएचएम)

(नई दिल्ली)30जुलाई,2024. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 4 जनवरी, 2023 को 19,744 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन को मंजूरी दी। मिशन का व्यापक उद्देश्य 2030 तक हरित हाइड्रोजन के 5 एमएमटी प्रति वर्ष उत्पादन को लक्ष्य बनाकर भारत को हरित हाइड्रोजन और इसके व्युत्पन्नों के उत्पादन, उपयोग और निर्यात के लिए एक […]

Continue Reading

सीडब्ल्यूसी को मिला ग्लोबल वाटरटेक पुरस्कार

केन्‍द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) को नई दिल्ली में ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट फाउंडेशन (जीईईएफ) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ग्लोबल वाटर टेक समिट-2024 में ‘वाटर डिपार्टमेंट ऑफ द ईयर’ श्रेणी के तहत जीईईएफ ग्लोबल वाटरटेक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।वैश्विक पुरस्कार जल क्षेत्र में अनेक श्रेणियों में सर्वाधिक महत्वपूर्ण उपलब्धियों को मान्यता प्रदान करते हैं, तथा […]

Continue Reading

मनु भाकर ने जीता ओलंपिक पदक, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी बधाई

पेरिस)28जुलाई,2024 ,पेरिस ओलंपिक 2024 की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीत कर भारत का परचम लहराने वाली,हम सभी का मान बढ़ाने वाली सुश्री मनु भाकर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।उनके अथक प्रयास एवं दृढ़ संकल्प से अर्जित यह उपलब्धि देश के युवा वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है राष्ट्रपति ने “मनु भाकर” को […]

Continue Reading

“क्षेत्र को बाढ़ प्रभावित घोषित किया तो ही मिलेगी केंद्रीय सहायता”,केंद्र कर रहा कानून पर विचार

(नई दिल्ली)28जुलाई,2024. एजेंसी के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार,केंद्र सरकार अब जल्द ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को केंद्रीय सहायता मुहैया कराने के लिए कानून लाने पर विचार कर रहा है। दरअसल, केंद्र ने बाढ़ का सामना कर रहे राज्यों को निर्देश दिया है कि उनके जिन भी इलाकों में बाढ़ आई है, वह उन्हें […]

Continue Reading

नितिन गडकरी ने “मौजूदा Toll सिस्टम किया खत्म”;कर दी सैटेलाइट टोल सिस्टम घोषणा

(नई दिल्ली)28जुलाई,2024. एजेंसी के माध्यम प्राप्त समाचार के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने देश में मौजूदा टोल सिस्टम को खत्म करते हुए बड़ा फैसला लिया है और सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम लागू करने की घोषणा कर दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुछ राष्ट्रीय राजमार्गों पर पारंपरिक टोल संग्रह विधियों […]

Continue Reading

विभिन्न राष्ट्रपतियों को प्राप्त हुए चुनिंदा उपहारों की होगी नीलामी

(नई दिल्ली)27जुलाई,2024. राष्ट्रपति भवन ई-उपहार नामक एक ऑनलाइन पोर्टल के जरिए विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रपति और पूर्व राष्ट्रपतियों को भेंट किये गए चुनिंदा उपहारों की नीलामी करेगा। इस पोर्टल का शुभारंभ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा 25 जुलाई, 2024 को राष्ट्रपति के रूप में उनके कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया […]

Continue Reading

प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कर्मियों को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

(नई दिल्ली)27जुलाई, 2024. प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने सभी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कर्मियों को स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि राष्ट्र के प्रति उनका अटूट समर्पण और निरंतर सेवा वास्तव में सराहनीय है। प्रधानमंत्री ने एक एक्स पोस्ट में कहा; “स्थापना दिवस के अवसर पर, सभी @crpfindia कर्मियों को मेरी […]

Continue Reading