मुख्यमंत्री धामी ने दी, गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

Uttarakhand News

(देहरादून)02नवंबर,2024.

आज गोवर्धन पूजा की जा रही है।गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्‍ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है।अतः इस दिन गौमाता एवम गौवंश के रक्षा का संकल्प लेने से श्री कृष्ण अत्यंत प्रसन्न होते है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में गायों की पूजा की। पूजा के दौरान उन्‍होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।

इस दिन 56 या 108 तरह के पकवान बनाकर श्रीकृष्‍ण को उनका भोग लगाया जाता है। इन पकवानों को ‘अन्‍नकूट’ (Annakoot or Annakut) कहा जाता है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार भगवान को भोग लगाते है.

गोवर्धन पूजा 2024
इस त्योहार के पीछे धार्मिक मान्यता यह है कि ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी उंगली में उठाकर हजारों जीव-जतुंओं और इंसानी जिंदगियों को भगवान इंद्र के कोप से बचाया था। श्रीकृष्‍ण ने इन्‍द्र के घमंड को चूर-चूर कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। इस दिन लोग अपने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाते हैं। कुछ लोग गाय के गोबर से गोवर्धन का पर्वत मनाकर उसे पूजते हैं तो कुछ गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान को जमीन पर बनाते हैं।

लोग गोवर्धन भगवान की परिक्रमा करते हैं। उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है। गोवर्धन पर्वत या भगवान बनाकर जल, मौली, रोली, चावल, फूल, दही तथा तेल का दीपक जलाकर पूजा करते हैं और फिर उसकी परिक्रमा लगाते हैं। वहीं इस दिन भगवान गोवर्धन के लिए भोग व नैवेद्य में नित्य के नियमित पद्धार्थ के अलावा यथाशक्ति अन्न से बने कच्चे-पक्के भोग, फल, फूल के साथ छप्पन भोग लगाया जाता है।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *