पद्म पुरस्कार 2025: नामांकन प्रक्रिया शुरू, 15 सितंबर तक करें आवेदन

National News

नई दिल्ली, 12 सितंबर 2024: पद्म पुरस्कार-2025 के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन पुरस्कारों के लिए नामांकन/अनुसंशा गणतंत्र दिवस, 2025 के मौके पर की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2024 है।

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें केवल राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल ( https://awards.gov.in ) पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी। नामांकन प्रक्रिया में व्यक्ति की फोटो और अन्य सहायक दस्तावेजों को भी संलग्न करना होगा।

पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र व्यक्ति किसी भी जाति, पेशे, पद या लिंग के हो सकते हैं। सरकारी कर्मचारी, जिनमें पीएसयू में काम करने वाले भी शामिल हैं, डॉक्टरों और वैज्ञानिकों को छोड़कर, पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।

सरकार पद्म पुरस्कारों को “पीपल्स पद्म” में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *