(नई दिल्ली) 08जुलाई,2024.
एजेंसी के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी आस्ट्रिया की आधिकारिक यात्रा पर जा रहे हैं।चार दशक बाद आस्ट्रिया की यात्रा पर जाने वाले प्रथम प्रधानमंत्री हैं श्री नरेन्द्र मोदी।
यात्रा से पहले कहा- यह ऐतिहासिक अवसर है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ जुलाई को ऑस्ट्रिया के दौरे पर जाएंगे। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों देशों के मध्य संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर भी चर्चा होगी।
बता दें कि इसी साल भारत और ऑस्ट्रिया के मध्य कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी इसी विशेष अवसर पर ऑस्ट्रिया जा रहे हैं।
चार दशक बाद ऑस्ट्रिया जाने वाले पहले PM होंगे मोदी, यात्रा से पहले कहा- यह ऐतिहासिक अवसर है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ जुलाई को ऑस्ट्रिया के दौरे पर जाएंगे। ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच द्विपक्षीय वार्ता होगी। दोनों देशों के मध्य संबंधों को प्रगाढ़ बनाने पर भी चर्चा होगी। बता दें कि इसी साल भारत और ऑस्ट्रिया के मध्य कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी इसी विशेष अवसर पर ऑस्ट्रिया जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारत-ऑस्ट्रिया के सदाबहार संबंधों का ठोस आधार है लोकतंत्र।
भारत और ऑस्ट्रिया के बीच संबंध और प्रगाढ़ बनाने पर होगी द्विपक्षीय बातचीत।
नरेंद्र मोदी से पहले प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1983 में की थी ऑस्ट्रिया की यात्रा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने ऑस्ट्रिया दौरे से पहले कहा कि लोकतंत्र, स्वतंत्रता और विधि के शासन के साझा मूल्यों ने भारत और ऑस्ट्रिया के बीच सदाबहार संबंधों का ठोस आधार बनाया है। वह चार दशकों के बाद आगामी नौ जुलाई को ऑस्ट्रिया जाने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री होंगे।
ऑस्ट्रिया का दौरा करना ऐतिहासिक अवसर
ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर का संदेश का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने चांसलर को धन्यवाद देते हुए कहा कि निश्चित रूप से कूटनीतिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर ऑस्ट्रिया का दौरा करना एक ऐतिहासिक अवसर है। दोनों देशों के संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने और सहयोग के नए आयाम तलाशने पर चर्चा करने के लिए वह बेहद उत्साहित हैं(साभार एजेंसी)