(देहरादून)21जून,2024.
केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने आग से प्रभावित वन क्षेत्रों का गहन दौरा किया और इस आपदा से निपटने से संबंधित उपायों की समीक्षा की।
श्री यादव ने कहा कि सरकार आग लगने के विभिन्न कारणों का समाधान खोजने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे बहुमूल्य वनों को नुकसान हो रहा है।
क्षेत्र निरीक्षण के दौरान श्री यादव ने भागीरथी वृत्त के अन्तर्गत नरेन्द्र नगर एवं टिहरी वन प्रभागों के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर वन अग्नि से प्रभावित दूरस्थ वन क्षेत्रों तथा वन विभाग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने नरेन्द्र नगर वन प्रभाग के अन्तर्गत शिवपुरी, हिंडोलाखाल, बेमुंडा, आगराखाल आदि वन रेंजों का भ्रमण किया।(साभारPIB)