पीएम मोदी के साथ सीएम रेखा गुप्ता ने किया शबद कीर्तन श्रवण

National News

(नई दिल्ली )24नवंबर,2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया है और लिखा है कि श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व पर आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में शबद कीर्तन समागम में सम्मिलित हुईं।

मुख्यमंत्री ने लिखा है कि माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी द्वारा लोक निवास में आयोजित यह पावन समागम गुरु साहिब की महान शिक्षाओं और उनकी अमूल्य विरासत को समर्पित रहा।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को प्रेम, समानता, भाईचारे और निःस्वार्थ सेवा का मार्ग दिखाया। उनका ‘सरबत दा भला’ का अमर संदेश आज भी विश्व को एकता, सद्भाव और मानव कल्याण की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि गुरु चरणों में अरदास है कि सभी पर उनकी मेहर बनी रहे।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इस पावन अवसर पर संगत ने गुरु साहिब के शबदों का श्रवण किया और उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समागम में शबद कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं, उनके त्याग और मानवता के प्रति उनके प्रेम को याद किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे के साथ प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी का जीवन हमें सत्य, सेवा और समानता का संदेश देता है। उनकी शिक्षाएं आज भी समाज को सही दिशा दिखाती हैं और हमें निःस्वार्थ भाव से दूसरों की सेवा करने के लिए प्रेरित करती हैं।

अंत में मुख्यमंत्री ने कहा – वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *