सीएम धामी द्वारा रजत जयंती पार्कों का लोकार्पण 36 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ

Uttarakhand News

(देहरादून )10 नवंबर 2026

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज योगनगरी ऋषिकेश से प्रदेश के शहरी विकास को नई सौगात दी। मुख्यमंत्री ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जनपदों के नौ अलग-अलग नगर निकायों में बनाए गए रजत जयंती पार्कों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही उन्होंने देहरादून जिले के लिए 36 करोड़ रुपये की लागत वाली सात विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं देहरादून जनपद के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होंगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के नगर निकायों को आधुनिक, स्वच्छ, सुंदर और सभी नागरिक सुविधाओं से परिपूर्ण बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।

सीएम ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में सड़कों की गुणवत्ता, ड्रेनेज व्यवस्था, साफ-सफाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सीवरेज सुविधा, पार्कों के विकास और आधुनिक प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर विशेष फोकस किया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के माध्यम से भी शहरों में बुनियादी ढांचे और जन-सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के प्रत्येक नगर निकाय में लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं मिलें और हमारे शहर विकास के साथ स्वच्छता और सौंदर्यीकरण की नई मिसाल कायम करें। ये रजत जयंती पार्क पर्यावरण और जन-सुविधा दोनों के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया/सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *