(देहरादून)10 नवंबर 2026
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर शासकीय आवास पर विधि-विधान से गौ माता की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति हमारी आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गौ माता को विशेष स्थान प्राप्त है और गौ सेवा हमारी परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा रही है।
उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है। गाय न केवल हमारी आस्था का केंद्र है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और पर्यावरण संतुलन में भी उसकी अहम भूमिका है।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस पावन अवसर पर हम सभी प्रकृति और पशुधन के संरक्षण के संकल्प को और मजबूत करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गौ संरक्षण और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।(साभार सू वि/सोशल मीडिया)


