सीएम रेखा ने दी सौगात,15 लाख बहनों को मिला मुफ्त LPG सिलेंडर

National News

(नई दिल्ली)10 नवंबर 2026

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिवाली पर्व पर प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि सरकार ने लाखों माताओं-बहनों के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर की व्यवस्था की है।

मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से महिलाओं के जीवन को आसान बनाना और परिवारों में खुशहाली लाना सरकार का संकल्प है। इसी कड़ी में तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में 15 लाख से अधिक राशन कार्डधारी परिवारों को LPG सिलेंडर हेतु 142 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि DBT के माध्यम से सीधे उनके खातों में भेजी गई।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि हर गृहिणी को आर्थिक सहयोग मिले और उसके घर का बजट बेहतर तरीके से चले।

कार्यक्रम में सांसद बांसुरी स्वराज, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और विधायकगण अभय वर्मा, जितेंद्र महाजन, कुलदीप सोलंकी व चंदन चौधरी उपस्थित रहे।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *