हाथीबड़कला में पीएम-किसान उत्सव का आयोजन

Uttarakhand News

(देहरादून)30अक्टूबर,2026

हाथीबड़कला में गुरुवार को पीएम-किसान उत्सव दिवस कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए। इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी की।

प्रधानमंत्री ने देश के 9.34 करोड़ किसानों के खाते में 18,690 करोड़ रुपये डीबीटी के जरिए भेजे। इसमें उत्तराखंड के 8.08 लाख किसानों को 161.96 करोड़ रुपये मिले।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी लाभार्थी किसानों को बधाई दी और प्रधानमंत्री मोदी और कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना किसानों को आर्थिक मजबूती देने वाली योजना है। 2019 में जब पहली किस्त आई थी तब प्रदेश में 4 लाख किसान जुड़े थे, अब 8 लाख से ज्यादा किसान लाभ ले रहे हैं।

सीएम ने कहा कि जैसे देश की सुरक्षा में जवानों का योगदान है, वैसे ही खाद्य सुरक्षा में किसानों का योगदान है। केंद्र सरकार किसान सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि के लिए कई योजनाएं चला रही है। फसल बीमा योजना से आपदा में सुरक्षा मिल रही है, मृदा स्वास्थ्य कार्ड से मिट्टी के हिसाब से खेती में मदद मिल रही है।

राज्य सरकार की योजनाएं:

सीएम धामी ने बताया कि राज्य सरकार ने –

  • नहरों से सिंचाई मुफ्त की है
  • किसान आय बढ़ाने को बजट में 200 करोड़ का प्रावधान
  • 115 करोड़ से 350 से ज्यादा आधुनिक पॉलीहाउस बनाए
  • पर्वतीय खेती के लिए 1000 करोड़ का क्लाइमेट रिस्पॉन्सिव रेन-फेड फार्मिंग प्रोजेक्ट मंजूर किया

फल और मोटे अनाज के लिए सेब नीति, कीवी नीति, ड्रैगन फ्रूट नीति और मिलेट मिशन शुरू किया गया है, जिसमें 80 प्रतिशत तक अनुदान मिल रहा है।

कोल्ड चेन, कोल्ड स्टोरेज और फूड प्रोसेसिंग पर काम हो रहा है। महक क्रांति नीति के तहत 7 एरोमा वैली बन रही हैं, 23 हजार हेक्टेयर में सुगंधित खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड से उत्तराखंड के उत्पादों को देश-विदेश में पहचान मिल रही है।

अनुपूरक बजट में धान-गेहूं खरीद के लिए 1100 करोड़ रखे गए हैं। पर्वतीय कृषि, मत्स्य, मौन पालन और सहकारिता पर भी फोकस है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आपदा प्रभावित किसानों को अतिरिक्त सहायता देने के फैसले के लिए सीएम का आभार जताया।

मंच पर विधायक बृजभूषण गैरोला, किसान आयोग अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौधरी, दायित्वधारी प्रताप सिंह पंवार, ज्योति कोटिया, सचिव कृषि एसएन पांडेय, महानिदेशक कृषि आनंद श्रीवास्तव और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *