प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन, मुख्य सचिव ने दिए तैयारी पूरी करने के निर्देश

Uttarakhand News

(देहरादून)30अक्टूबर,2026

उत्तराखंड सचिवालय में मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई।

सम्मेलन 13 नवंबर, 2026 को डॉ. नित्यानंद ऑडिटोरियम, दून विश्वविद्यालय में आयोजित होगा। मुख्य सचिव ने प्रस्तावित कार्यक्रम की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और सुव्यवस्थित तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत प्रवासी उत्तराखण्डियों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित की जाए, जिससे उनके अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ प्रदेश के विकास में लिया जा सके। पूरे भारत का प्रतिनिधित्व हो और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासियों को आमंत्रित किया जाए। युवाओं को विशेष रूप से जोड़ा जाए ताकि वे प्रवासियों की सफलताओं से प्रेरणा ले सकें।

बैठक में पंजीकरण, उद्घाटन सत्र, अतिथि संबोधन, विषयगत सत्रों के पैनलिस्ट, सांस्कृतिक संध्या, यातायात प्रबंधन और लाइव प्रसारण पर चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने चेकलिस्ट बनाकर जिम्मेदारी तय करने और मंगलवार तक अंतिम रूपरेखा तैयार करने को कहा।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव शैलेश बगौली, डॉ. आर. राजेश कुमार, दीपेंद्र चौधरी, युगल किशोर पंत, डीजी सूचना बंशीधर तिवारी और सुधीर नौटियाल मौजूद रहे।(साभार सू वि)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *