विधानसभा सत्र, हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट प्रस्तावित

Uttarakhand News

(देहरादून)24अक्टूबर,2026

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 27 अक्तूबर से दो दिवसीय विधानसभा सत्र का आयोजन होगा। यह इस सरकार का अंतिम विधानसभा सत्र है। इस बार विधानसभा सत्र में सात हजार करोड़ से ज्यादा का अनुपूरक बजट आएगा। कैबिनेट ने इसके प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने बताया कि गैरसैंण में सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी है। इस बार भी सत्र के दौरान बेहतर व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा, सदन की कार्यवाही संचालित करने के लिए कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में एजेंडा तय किया जाएगा।

24 अक्तूबर को देहरादून में बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि सत्र गैरसैंण में हो रहा है और कार्यमंत्रणा में सिर्फ एजेंडा किया जाता है। गैरसैंण में सत्र के लिए कई व्यवस्थाएं करने के साथ स्टाफ की कमी होने से कई दिक्कत रहती है। इस वजह से देहरादून में कार्यमंत्रणा की बैठक बुलाई गई है।

सत्र में अनुपूरक बजट के साथ ही द्वितीय उत्तराखंड जन विश्वास संशोधन विधेयक, 2026, उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा विधेयक, 2026 सहित अन्य विधेयक व और विभागों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट सदन में पेश की जाएगी।(साभार एजेंसी)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *