डॉ.ढाल सिंह बिसेन:उत्तराखंड के नये राज्यपाल

Uttarakhand News

(देहरादून)19अक्टूबर,2026

डॉ.ढाल सिंह बिसेन ने लोक भवन में आयोजित समारोह में उत्तराखंड के नये राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि उत्तराखंड के माननीय राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण करने पर डॉ.ढाल सिंह बिसेन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने अपने सोशल मीडिया संदेश में लिखा है कि उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में आपकी नियुक्ति देवभूमि के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। पूर्ण विश्वास है कि एक मार्गदर्शक के रूप में आपके लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभवों का लाभ उत्तराखंड को मिलेगा। साथ ही, जनसेवा और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति आपकी निष्ठा प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों को और सुदृढ़ करेगी।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पदभार ग्रहण करने वाले नये राज्यपाल को उनके सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।(साभार सोशल मीडिया)

Share it

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *